हमारा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की लोक कला, परपंरा, साहित्य के लिए संकल्पित

गुजरात की तर्ज पर जांजगीर में स्थापित होगी सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा

‘इस मिट्टी में कुछ अनूठा है, जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है’ ये विचार लौह पुरूष सरदार पटेल के हैं, जिसने समाज को एक नई दिशा प्रदान की है। स्वतंत्र भारत की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले लौह पुरूष सरदार पटेल के मुरीद जिले में बड़ी संख्या में हैं, जो उनके बताए हुए रास्तों पर चलने के साथ ही अब उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने की तैयारी में जुट गए हैं। यही वजह है कि गुजरात की तर्ज पर जांजगीर में भी सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। हालांकि, यह कवायद अथरिया कुर्मी समाज के लोगों ने शुरू की है, लेकिन उनके इस उल्लेखनीय कार्य में जिले सहित आसपास के क्षेत्र के सभी समाज के लोग जुडक़र अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाह रहे हैं। अथरिया कुर्मी समाज के पदाधिकारी ब्यास कश्यप एवं अन्य लोगों ने बताया कि जब गुजरात में जनसहयोग से लौह पुरूष की प्रतिमा स्थापित हो सकती है तो यहां क्यों नहीं, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सर्व कुर्मी समाज द्वारा जिले में लौह पुरूष की विशाल प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। विशाल प्रतिमा का निर्माण किसी नेता या कारोबारी के चंदे से नहीं, बल्कि समाज के एक-एक घर से जुटाई गई निर्माण सामग्री से होगा। समाज के पदाधिकारी और जागरूक युवा जल्द ही समाज के एक-एक में पहुंचकर सहयोग स्वरूप उनसे निर्माण सामग्री संकलित करेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि गुजरात के बाद यह पहला जिला होगा, जहां लौह पुरूष सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा जनसहयोग से ही स्थापित होगी। उन्होंने बताया कि विशाल प्रतिमा के जरिए लौह पुरूष की गाथा को जन-जन तक पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है। कुर्मी समाज के लोग इस मुहिम में सभी समाज को जोडऩे का प्रयास कर रहे हैं, ताकि विशाल प्रतिमा स्थापित कर यह जिला भी देश में रोल माडल बन सके। एक वर्ष का समय तय जिले में सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा तैयार करने के लिए एक साल का समय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में समाज के लोग, घर-घर जाकर निर्माण सामग्री के रूप में विभिन्न धातुएं, जिनमें लोहा, सोना, कांसा, पीतल आदि एकत्रित करेंगे और प्रतिमा का निर्माण कराएंगे। अथरिया कुर्मी समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि 31 अक्टूबर 2017 को लौह पुरूष सरदार पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर जिले में उनकी प्रतिमा स्थापित होगी। समाज के वरिष्ठ और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने इस काम में हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है। विशाल कार्यक्रम होगा जिला मुख्यालय जांजगीर के सरदार पटेल उद्यान में लौह पुरूष सरदार पटेल की मूर्ति स्थापित है, जिसे विशाल स्वरूप देने का प्रयास पूर्व में किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से प्रयास सर्थक नहीं हुआ। अथरिया समाज उसी जगह जनसहयोग से निर्मित होने वाली लौह पुरूष की विशाल प्रतिमा को स्थापित कराने की कवायद कर रहा है। जिला मुख्यालय में हाल ही में आयोजित सरदार पटेल जयंती समारोह में इस बात पर सहमति बन चुकी है। आगामी 31 अक्टूबर 2017 को सरदार पटेल में विशाल कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें